पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोकसभा कर दो मिनट का रखा मौन

शोकसभा कर दो मिनट का रखा मौन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाटी : दोअलग-अलग समाज में हुई मौत की घटना पर लोगों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर की मीरा पति मदन किशोर पांडे ने घर पर फांसी लगा ली थी। दूसरी घटना कुणाल (स्वर्गीय संतोषराव ठाकरे) अपनी बड़ी बहन को अस्पताल देखने के लिए बाइक पर बड़वानी जाते वक्त रास्ते में वाहन से टक्कर में दुर्घटना में मौत हो गई। इस पर नगर के लोगों ने शोकसभा का आयोजन कर सोमवार श्रीराम मंदिर प्रांगण में किया। जहां लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शिव कुमर सोनाने, लखन भावसार, संतोष सोनी, पुरुषोत्तम गुजराती, कमल भावसार, राजेश कुशवाह, प्रभुदयाल सेन, कांतिलाल भूरिया, सेन समाज के लोग थे।