- Hindi News
- सरकारी शिक्षा व्यवस्था की कमियां दूर करते सड़क पर उतरेंगे लोग
सरकारी शिक्षा व्यवस्था की कमियां दूर करते सड़क पर उतरेंगे लोग
अबतक मजदूरी मिलने, मांगेें पूरी नहीं होने, समय पर काम नहीं होने जैसी मांगों को लेकर आंदोलन करने वाले लोग अब सरकारी शिक्षा व्यवस्था की कमियां दूर करने सड़क पर उतरेंगे। रविवार को जिला मुख्यालय पर िशक्षा बचाओ आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई।
गायत्री मंदिर में हुई बैठक में जागृत दलित आदिवासी संगठन प्रमुख माधुरी बेन सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भी भागीदारी की। दोपहर 2 बजे से शुरू हुई बैठक शाम 4 बजे तक चली। इसमें िशक्षा बचाओ आंदोलन की अस्थायी कार्यकारिणी बनाई गई। साथ ही तय हुआ कि कार्यकारिणी की पहली बैठक 22 दिसंबर को साई मंदिर पाटी में शाम 4 बजे होगी। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर बैठक की रणनीति बनाई जाएगी। ब्लॉक स्तर पर बैठक के बाद जिला स्तर पर बैठक होगी।
येहैं अस्थायी कार्यकारिणी
अस्थायीकार्यकारिणी में राधेश्याम यादव, हेमेंद्र मालवीय, सुमेरसिंह बड़ोले, आरिफ अहमद शेख, नासिरी बाई, रामलाल कन्नोजे, हरसिंह जमरे, मगन मुजाल्दे, अब्दुल मोहिद हनफी हैं।
{ सरकारी शिक्षकों के खाली पदों पर नियुक्ति दें शिक्षकों का नियमितिकरण करें।
{ निजी स्कूल का वित्तीय आॅडिट कराएं, उसे सार्वजनिक करें।
{ निजी स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता देखें फीस पर नियंत्रण करें।
गायत्री मंिदर में शिक्षा बचाओ आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा करते लोग।
इन मुद्दों पर चर्चा