जली महिला की इलाज के दौरान मौत
जली महिला की इलाज के दौरान मौत
सेंधवा: मंगलवारको खाना बनाते समय जली की महिला की रविवार को धुलिया में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार सुबह सवा 6 बजे अपने घर में खाना बनाते समय चित्राबाई पति शिवाजी पाटील (54) निवासी मोतीबाग सेंधवा की साड़ी में आग लग गई थी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजन धुलिया ले गए, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना शहर थाना को रविवार दोपहर करीब 4 बजे दी गई पुलिस ने मर्ग कायम किया है।