फिरेंगेे तालाब के दिन
नयाबस स्टैंड स्थित तालाब के दिन फिरतेे दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन द्वारा तालाब के गहरीकरण एवं सफाई के लिए सिरोंज झील के सौंदर्यीकरण का अभियान शुरू किया जा रहा है। इसकी शुरूआत 17 दिसंबर से होगी। इसके साथ ही तालाब की सुरक्षा के लिए तार फैंसिंग एवं आसपास चौपाटी बनाने की योजना भी बनाई जा रही है।
शहर के नए बस स्टैंड पर स्थित प्राचीन तालाब वर्षों से प्रशासन की अनदेखी का शिकार है। पर्याप्त स्थान होने के बाद भी स्थानीय प्रशासन द्वारा कभी भी इस तालाब की दशा में सुधार एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्रयास नहीं किया गया। इसका असर यह हुआ कि तालाब का उपयोग लोग अपनी मनमर्जी से करने लगे हैं। वर्तमान में भी नए बस स्टैंड की अधिकांश गंदगी इसी तालाब में समाहित की जा रही है। बस स्टैंड के आसपास के लोग तथा यहां से गुजरने वाले राहगीरों को इस गंदगी की वजह से बदबू का सामना करना पड़ता है। हालांकि तालाब के सामने ही नपा कार्यालय स्थित है बावजूद इसके किसी ने भी तालाब की दुर्दशा में सुधार की कोशिश ही नहीं की, लेकिन अब सिरोंज के इस प्राचीन तालाब के दिन फिरते दिखाई दे रहे हैं। इसकी शुरूआत की है, एसडीएम के रूप में पदस्थ आईएएस चंद्रमोहन ठाकुर ने। दो माह पूर्व उन्होंने मेरा सिरोंज अभियान का शुभारंभ किया था। इसी अभियान में अब सिरोंज झील सौंदर्यीकरण की शुरूआत 17 दिसंबर से की जा रही है। इसमें श्रमदान के माध्यम से सिरोंज तालाब की दुर्दशा में सुधार का प्रयास किया जाएगा। चार दिन पूर्व एसडीएम तालाब परिसर का निरीक्षण करने भी पहुंचे थे। इस दौरान मौजूद भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रमेश यादव, स्थानीय पार्षद सचिन शर्मा तथा नपा प्रबंधन को अपनी योजना से भी अवगत कराया था। योजना के तहत जनसहयोग एवं सामाजिक संगठनों द्वारा श्रमदान के माध्यम से तालाब का समतलीकरण किया जाएगा।
एसडीएम ने बनाई योजना
^नयाबस स्टैंड स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण की योजना एसडीएम ने तैयार की है। उन्ही के मार्गदर्शन में 17 दिसंबर से श्रमदान का कार्य शुरू होगा। तालाब परिसर की फैंसिंग एवं आसपास के हिस्से में चौपाटी निर्माण भी योजना में शामिल है। योजना के लिए बजट तथा अन्य सभी जानकारी विस्तृत रूप से एसडीएम साहब ही दे सकेंगे। सुभाषगुप्ता, सीएमओनपा सिरोंज।
दुकानों की तरफ भी ध्यान दे प्रशासन
तालाबसौंदर्यीकरण के लिए किए जा रहे इन प्रयासों के बीच अगर प्रशासन न