पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यािर्थयों का विदाई समारोह

विद्यािर्थयों का विदाई समारोह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वानी | भाग्यके भरोसे नहीं बैठना चाहिए क्योंकि जो भाग्य में लिखा है वह कर्म से ही मिलता है। केवल सपने देखने से काम नहीं चलता है। उन्हें पूरा करने के लिए परिश्रम करना पड़ता है। सपने खुली आंखों से देखना चाहिए। सपने ऐसे देखो जो नींद उड़ा दे। आज अवसरों की कमी नहीं है। कमी है, अवसरों के लिए संघर्ष करने वालों की है। मैं यही कहना चाहता हूं मेहनत करो सफलता अवश्य मिलेगी। शहर के सरस्वती शिशु मंदिर बावनगजा रोड के 12वीं के विदाई समारोह में मुख्य अतिथि अनिल पाटीदार ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए यह बात कही। विद्यालय के प्राचार्य मुकेश पाटील ने विद्यार्थियों को कहा लक्ष्य विहिन जीवन कटी पतंग के समान होता है। विद्यार्थी को सदैव अपने लक्ष्य को स्मरण रखते हुए काम करना चाहिए। राज मुकाती, पल्लवी कुशवाह, जोगेंद्र डावर ने अपने अनुभव बताए।