वर्मा का काव्य अनुभूतियों का गुलदस्ता
वर्मा का काव्य अनुभूतियों का गुलदस्ता
बड़वानी| अखिलभारतीय साहित्य परिषद की बड़वानी इकाई ने रविवार को युवा कवि राजीव वर्मा की कविताओं की समीक्षा की। अखिल भारतीय काव्य संचालन शब्द सागर भाग-2 में प्रकाशित श्री वर्मा की कविताओं पर समीक्षा कर चर्चा की गई। पीजी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. मधुसूदन चौबे ने कहा श्री वर्मा का काव्य अनुभूतियों का गुलदस्ता है। इस दौरान परिषद संयोजक प्रबोध मिश्र (हितैषी), रमेशचंद्र सराफ, गजेंद्र अकोले, अनिल पाटीदार, अंतिम मौर्य, आशा सोलंकी, सुनील बामनिया, प्रेरणा पाटील, शताब्दी अगल्चा मौजूद थे।