बच्चों ने रैली निकाली
बच्चों ने रैली निकाली
बड़वानी| नलकनेक्शन अभियान के तहत पीएचई के बैनर तले भवती गांव में समूह बैठक मावि के विद्यार्थियों की रैली निकाली गई। पीएचई की जिला सलाहकार सपना शंकरपुरकर ने नल कलेक्शन का दैनिक जीवन में महत्व उपयोगिता बताई। ब्लॉक समन्वयक दीक्षा गुप्ता सरिता चौहान ने विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल के स्वास्थ्य पर प्रभाव की जानकारी दी। पीएचई के ईई पीके जैन, उपयंत्री आबिद खान ने मार्गदर्शन दिया।
बच्चोंने किया श्रमदान
बड़वानी| पाटीदारछात्रावास के बच्चों ने रविवार सुबह सेगांव स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल उद्यान छात्रावास में श्रमदान किया। बच्चों ने बारिश में उगी गाजरघास को साफ किया। उनका कहना था रविवार होने से थोड़ा समय श्रमदान में देने से अवकाश का बेहतर उपयोग हो गया।
जहरीलापदार्थ खाया
बड़वानी| युवकको जहरीला पदार्थ खाने के बाद रविवार शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मनोज पिता शंकर (21) निवासी घुंसगांव ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया।