शिक्षा गुणवत्ता को लेकर प्रशिक्षण दिया
शिक्षा गुणवत्ता को लेकर प्रशिक्षण दिया
खरगोन | शिक्षामें गुणवत्ता सुधार को लेकर 35 प्रतिशत उत्कृष्ट शालाओं के शिक्षकों काे 9 दिन तक प्रशिक्षण संकुल केंद्र सरवर देवला में दिया। प्रशिक्षक रफीक बेग मिर्जा ने बताया प्रशिक्षण में संकुल केंद्र सरवर देवला, सेजला, मोहनपुरा एवं मोंगरगांव के 150 शिक्षकों को हिन्दी, अंग्रेेजी, गणित विषयों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण प्रभारी वीरेंद्र वर्मा प्राचार्य मोगरगांव, राजेश भावसार देवला, कमल पाटीदार, अरविंद शर्मा ने विषय की बारीकियों से अवगत कराया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीरज अब्राहम ने केंद्र का निरीक्षण किया।