पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 गोपालकों ने गोपाल योजना में आवेदन दिया

25 गोपालकों ने गोपाल योजना में आवेदन दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय देशी गाय की नस्ल के पालन को बढ़ावा देने के लिए इस बार भी गोपाल पुरस्कार दिए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तारीख रविवार थी। इस दिन तक 25 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

ब्लॉक स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए रविवार शाम 5 बजे तक पशु चिकित्सालय में आवेदन लिए गए। इसमें न्यूनतम 4 लीटर दूध देने वाली गिर, शाहीवाल, निमाड़ी आदि देशी नस्लों की गाय पालने वाले 25 गोपालकों ने आवेदन दिए। अब दूध की मात्रा के अनुसार टॉप 10 में आने वाली गायों के बीच 23 24 सितंबर को प्रतियोगिता होगी। तीन बार का दूध देखा जाएगा। सबसे ज्यादा दूध देने वाली तीन गायों का चयन कर। 10 हजार का प्रथम, साढ़े सात हजार का द्वितीय 5 हजार का तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए गठित ब्लॉक स्तरीय समिति में अध्यक्ष सीईओ जनपद पंचायत, सदस्य एसएडीओ कृषि सचिव पशु चिकित्सा अधिकारी आरसी पांचाल रहेंगे।

कैम्प लगाकर खोले खाते

धरगांव|भारतीयस्टेट बैंक द्वारा धरगांव में शाखा प्रबंधक मंडलेश्वर जॉय मुखर्जी की मौजूदगी में जनधन योजना के खाते खोले गए। इस दौरान नरेंद्र पाटीदार, विमल पटेल सहित अन्य मौजूद थे।