- Hindi News
- 28 से अंग्रेजी नि:शुल्क सिखाने की कार्यशाला
28 से अंग्रेजी नि:शुल्क सिखाने की कार्यशाला
28 से अंग्रेजी नि:शुल्क सिखाने की कार्यशाला
बड़वानी| एसबीएनपीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नटवरलाल गुप्ता ने बताया कि स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के माध्यम से अंग्रेजी बोलना सिखाने के लिए निःशुल्क कार्यशाला 28 सितंबर से प्रारंभ होगी। इसके अंतर्गत एक माह तक प्रतिदिन दो घंटे सैद्धांतिक मार्गदर्शन देकर व्यावहारिक अभ्यास कराया जाएगा। कॅरियर काउंसलर डॉ. मधुसूदन चौबे ने कहा कि अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान और बोलचाल का कार्यकारी ज्ञान होना आज की आवश्यकता है। इसमें मार्गदर्शन अंग्रेजी विभाग प्रो. अशोक मालवीया एवं कार्यकर्ता तथा प्रशिक्षक समूह के सदस्य शताब्दी अगल्चा, प्रेरणा पाटील और डॉ. चौबे द्वारा दिया जाएगा। कार्यशाला प्रभारी प्रेरणा पाटील ने बताया कि कार्यशाला के दौरान अंग्रेजी में ड्रामा, भाषण, समूह चर्चा आदि का भी उपयोग किया जाएगा। कार्यशाला में प्रवेश के लिए पंजीयन प्रारंभ हो गया है। ….