- Hindi News
- आपके वार्ड से 10 लोगों के नाम दें जो शांति बनाने में सहयोग करें
आपके वार्ड से 10 लोगों के नाम दें जो शांति बनाने में सहयोग करें
{ शांति समिति की बैठक में एसडीओपी ने कहा
भास्करसंवाददाता | सेंधवा
आपकेवार्ड से 10 लोगों के नाम दें जो त्योहार अन्य मौकों पर क्षेत्र के हित में काम करें शांति, सौहार्द बनाने में सहयोग दें। एसडीओपी मानसिंह ठाकुर ने टैगोर बैड़ी पर मंगलवार रात 7.30 बजे हुई बैठक में यह बात कही। लोगों ने एक-दो दिन में लोगों की सूची देने की बात कही। बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। लोगों ने कहा हमारे क्षेत्र में शांति रहती है। अधिकतर अफवाह जोगवाड़ा रोड क्षेत्र को लेकर फैलती है। इस पर एसडीओपी ने कहा पूरे क्षेत्र में बैठक लेकर लोगों से चर्चा की जाएगी। इस दौरान शहर थाना प्रभारी जेसी पाटीदार, बीट प्रभारी एनएस डावर, आम मुस्लिम जमात सदर सईद भुट्टो, शाकिर शेख सहित अन्य मौजूद थे।
टैगोरबैड़ी पर हुई बैठक में लोगों से चर्चा करते एसडीओपी मानसिंह ठाकुर।