युवाओं ने सीखा सूर्य नमस्कार
खंडवा-बडौदा बायपास पर अभ्यास वर्ग में शामिल स्वयं सेवक।
भास्कर संवाददाता| बड़वानी
सुबह4.30 बजे उन्हें जागना होता है। इसी के साथ उनकी दिनचर्या शुरू हो जाती है। रात 10 बजे तक वे इसी में व्यस्त रहते हैं। खंडवा-बड़ौदा बायपास पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खरगोन विभाग का सात दिनी अभ्यास वर्ग चल रहा है। आखिरी दिन गुरुवार को सुबह से रात तक स्वयंसेवकों ने अभ्यास किया। उन्होंने सूर्य नमस्कार, आसन, सामूहिक समता, गीत, दंड योग का प्रदर्शन किया। वर्ग कार्यवाह सुजित पाटीदार ने बताया 11 सितंबर से शुरू हुए प्राथमिक वर्ग में विभाग के खरगोन, बड़वानी, बड़वाह जिले के करीब 51 स्थानों से आए 107 से ज्यादा स्वयं सेवक प्रशिक्षण ले रहे हैं। वर्ग में समय-समय पर संघ के वरिष्ठ प्रांतीय विभागीय अफसरों का मार्गदर्शन मिला। वर्ग में 18 से 35 वर्ष की आयु के युवा, जिनमें कॉलेज, स्कूल के साथ व्यवसायी शामिल हुए। वर्ग में विभाग प्रचारक निखलेश माहेश्वरी, प्रांतीय अफसर प्रांत सह कार्यवाह शंभू गिरी प्रांत शारीरिक प्रशिक्षण प्रमुख बलीराम पटेल ने मार्गदर्शन दिया।