पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त क्रू की कस्टम जांच सुनिश्चित करे एअर इंडिया

एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त क्रू की कस्टम जांच सुनिश्चित करे एअर इंडिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्टमविभाग ने एअर इंडिया के पायलट और क्रू मेंबर्स का कस्टम जांच कराए बिना एयरपोर्ट से बाहर निकलने को “बड़ा सुरक्षा जोखिम’ बताया है। एयरलाइन का स्टाफ मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 से बाहर निकलता है। विभाग ने एयरलाइन को इस संबंध में अवगत कराया है और उसका स्टाफ नियमानुसार कस्टम जांच कराएं, यह सुनिश्चित करने को कहा है।

एयरलाइनके दो कर्मचारी : निहालप्रजापति और सिद्धेश पाटील को विभाग ने 78 लाख रुपए मूल्य के सोने की तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट के असिस्टेंट कमिश्नर ने मंगलवार को इस संबंध में एअर इंडिया को पत्र लिखा है। इससे पहले राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) भी एयर इंडिया क्रू मेंबर्स द्वारा तस्करी करने के आरोप की जांच कर चुका है।