पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानववाद से ही होगा राष्ट्र का विकास

मानववाद से ही होगा राष्ट्र का विकास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा कार्यालय में मनाई पंडित दीनदयालजी की पुण्यतिथि

सिटीरिपोर्टर| बड़वानी

पंडितदीनदयालजी के एकात्मक मानववाद के सिद्धांत को लेकर हमारा प्रदेश राष्ट्रीय संगठन समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के सामाजिक, आर्थिक पारिवारिक विकास के लिए विभिन्न योजनाओं से लाभ पहुंचा रहा है। इसके अंतर्गत गांव से लेकर देश-प्रदेश स्तर पर विकास का लक्ष्य तय किया है, जो भाजपा प्राप्त कर रही है। इसमें कार्यकर्ताओं को भी उत्साह दिखाना चाहिए।

भाजपा के जिला कार्यालय पर पं. दीनदयालजी की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला महामंत्री सुभाष जोशी ने यह बात कही। जिला मीडिया प्रभारी भेरूलाल मारू ने बताया बुधवार को भाजपा ने पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत में श्री जोशी सहित कैलाश नागौर, भागीरथ कुशवाह, जगदीश धनगर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान हरीश काकेश्वर, गोविंद पाटीदार, वासुदेव मुकाती, राजा परिहार, जितेंद्र देवजीत, ओम यादव, गोटू भाई, आवेश शेख, भीमाशंकर पंवार, कृष्णा गोले, बद्री इकबाले, हरिनारायण गोले, सुरेश सरपंच, कालूसिंह रावत सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पं. दीनदयालजी के चित्र पर माल्यार्पण करते पदाधिकारी।