पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकीलों ने न्यायालय परिसर में नारे लगाए

वकीलों ने न्यायालय परिसर में नारे लगाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्रराज्य अधिवक्ता परिषद एवं मप्र उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के दिशा-निर्देश पर अभिभाषक संघ ने मंगलवार को मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति की कार्यप्रणाली का विरोध किया और न्यायिक कार्य में भाग नहीं लिया। अभिभाषकों ने न्यायालय परिसर में नारेबाजी कर उनके स्थानांतरण की मांग की। संघ अध्यक्ष रवि आर्य ने बताया मुख्य न्यायाधिपति रोस्टर प्रणाली, पांच साल पुराने मुकदमों का तय सीमा में निपटान करने एवं उनके द्वारा अभिभाषकों के साथ दुुर्व्यवहार करने को लेकर प्रदेश के सभी अभिभाषक संघों में आक्रोश व्याप्त है। इसी को लेकर अभिभाषकों ने न्यायिक काम नहीं करते हुए न्यायालय परिसर में नारेबाजी की। इससे करीब दो हजार प्रकरण पर सुनवाई प्रभावित हुई। इस मौके पर संघ के सचिव भारतसिंह ठाकुर, वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर बुंदेला, सलाम मेहर, मनीष जायसवाल, स्वदेशदत्त पांडेय, शहजाद खान, बख्तियार अर्शी शामिल थे।

प्रथमश्रेणी न्यायाधीश को दिया ज्ञापन

देपालपुर|अभिभाषकसंघ ने मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के स्थानांतरण की मांग को लेकर प्रथम श्रेणी न्यायाधीश अरुण कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। अभिभाषकों ने मंगलवार को न्यायिक कार्य में भाग नहीं लिया। ज्ञापन का वाचन अभिभाषक संघ के अध्यक्ष बेणीराम पटेल ने किया। उपाध्यक्ष निकितेश जोशी, कोषाध्यक्ष दिलीप वर्मा, मोहनदास बैरागी, प्रकाश धाकड़, अंकुश जैन, रजनी पंवार, चेतन हार्डिया, दुर्गेश शर्मा, विजय नागर, प्रदीप पाटीदार, चिंतामण बाथम उपस्थित थे।

महू. न्यायालय परिसर में वकीलों ने नारेबाजी कर विरोध जताया और न्यायालयीन कार्य में हिस्सा नहीं लिया।