- Hindi News
- कृिमनाशक गोली खाने से छह बच्चे भर्ती, शिक्षक की िपटाई
कृिमनाशक गोली खाने से छह बच्चे भर्ती, शिक्षक की िपटाई
भास्कर संवाददाता | कसरावद/निमरानी
निमरानीके बैड़ीपुरा स्थित प्राथमिक स्कूल में मंगलवार कृमिनाशक गोली खाने के बाद छह बच्चों को कसरावद अस्पताल में भर्ती किया गया। बच्चों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर गुस्साए परिजनों ने शिक्षक की पिटाई कर दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल पहुंचकर बच्चों का परीक्षण किया। डॉक्टरों का कहना है गोली का गलत असर नहीं होता है। कुछ बच्चों का पेट दर्द होने पर उन्हें भर्ती किया है।
बैड़ीपुरा स्कूल में सुबह 11.15 मिनट पर स्कूल में दर्ज 29 बच्चों को एलबेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई। कुछ देर बाद राज महेश, नंदिनी महेश, गुलनार भूरू,शाहबाज अफसर, जिन्नत अफसर, काजल सलीम का पेट दर्द और चक्कर आने लगे। बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर शिक्षक जगदीश क्षेत्रे ने कसरावद बीएमओ डॉ. चंद्रेश दीक्षित को फोन लगाया। गुस्साए परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। साथ ही शिक्षक जगदीश क्षेत्रे की पिटाई कर दी। दूसरे शिक्षकों ने समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद करीब 2.15 बजे 108 एंबुलेंस पहुंची और कसरावद अस्पताल में बच्चों को भर्ती कराया गया। यहां शिशु रोग विशेषज्ञ डा. राकेश पाटीदार अमिता पांडे ने बच्चों का इलाज किया। सूचना पर जिला मातृ एवं शिशु अधिकारी डॉ. संजय भट्ट और कंचन सोलंकी कसरावद अस्पताल पहुंचे। यहां बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर डॉ. पाटीदार के साथ निमरानी पहुंचे। यहां दूसरे बच्चों का इलाज किया। इस दौरान एसडीएम बी.एस. सोलंकी भी मौजूद थे।
एसडीएम सोलंकी डॉक्टरों से चर्चा करते हुए।
100 से अधिक बच्चों ने खाई कृमिनाशक खुराक
खरगोन. सरवरदेवला में मंगलवार नेशनल डिवार्मिंग डे मनाया गया। इसमें मिडिल कन्या बालक प्रावि के 100 से ज्यादा विद्यार्थियों को एल्बेंडाजॉल की गोलियां सीरप पिलाई गई। बच्चों को कृमि मुक्त रहने का संदेश भी दिया। इस दौरान प्रधानपाठक रमेशचंद्र हिरवे, संतोष पटेल, लोकेंद्र यादव, प्रिया यादव, इकबाल खान आदि मौजूद थे।