- Hindi News
- गरबों से होगी माता की आराधना, पांच को होगा भंडारा
गरबों से होगी माता की आराधना, पांच को होगा भंडारा
गरबों से होगी माता की आराधना, पांच को होगा भंडारा
बड़वानी|वैष्णोदेवी मंदिरपरिसर में नवरात्रि के नौ दिन गरबों से माता की आराधना हाेगी। पूजन-विधान, महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को मिठाई की प्रसादी बांटी जाएगी। शनिवार रात को मांगलिक परिसर में हुई वैष्णोदेवी मंदिर समिति सदस्यों की बैठक में यह निर्णय लिया। इसमें समिति का पुनर्गठन कर जेपी पाटीदार को समिति का अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही 5 अक्टूबर को मंदिर परिसर में भंडारा करने का निर्णय लिया। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक भंडारे में हजारों श्रद्धालु महाप्रसादी ग्रहण करेंगे। समिति के आनंद हल्दीवाल एवं अनिल जोशी ने बताया भंडारे के लिए 35 क्विंटल आटे की पूड़ी, 11 क्विंटल शकर की नुक्ती सब्जी की महाप्रसादी बनाई जाएगी। समिति सदस्यों को तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी।