- Hindi News
- {हिन्दी दिवस पर पीजी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
{हिन्दी दिवस पर पीजी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
एसबीएनपीजी कॉलेज में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को कॅरियर सेल ने कार्यक्रम रखा। विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा के महत्त्व की जानकारी दी। प्रशिक्षक समूह सदस्य प्रेरणा पाटील ने कहा वर्तमान पीढ़ी में हिंग्लिश भाषा का प्रचलन बढ़ गया है। आधी हिन्दी एवं आधी अंग्रेजी मिश्रित भाषा के उपयोग से आप हंसी का पात्र बनते हैं। हमें इससे बचना चाहिए। अंतिम मौर्य ने कहा पालक एबीसीडी से बच्चों की शिक्षा शुरू करते है। अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में पढ़ने भेजते है। इससे कई बच्चे तो ठीक से हिन्दी सीख पाते है, हीं अंग्रेजी। विद्यार्थियों को मनीषकुमार सिंह, हिमांशु वर्मा, कॅरियर काउंसलर डॉ. मधुसूदन चौबे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में हिन्दी भाषा के उपयोग की शपथ दिलाई गई। इस दौरान राहुल राणे, शताब्दी अगल्चा, आशा सोलंकी, सुनील बामनिया, गीना डावर, निशा भावसार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी माैजूद थे।
वर्तमान पीढ़ी में बढ़ा हिंग्लिश भाषा का प्रचलन