- Hindi News
- विज्ञान के जरिए समाज की सेवा आज की जरूरत
विज्ञान के जरिए समाज की सेवा आज की जरूरत
विज्ञानके जरिए समाज की सेवा करना आज की जरूरत है। विज्ञान का स्वदेशी पद्धति के अनुरूप समस्याओं के निराकरण करने में उपयोग होना चाहिए। आज प्रत्यक्ष रूप से उर्जा, जल कुड़ा एक समस्या है। देश में उर्जा उत्पादन के साधन घटते जा रहे हैं। पानी शुद्ध मिले उपलब्धता बनी रहे यह जरूरी है। शहरों में खासतौर पर कुड़ा एक समस्या है। विज्ञान भारतीय इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखकर कार्य कर रहा है। जिले की विज्ञान भारतीय के गठन के मौके पर अभा संगठन सचिव विज्ञान भारतीय जयंत श्रीकांत सहस्त्रबुद्धे ने कही। गठन में अध्यक्ष डॉ. लखनलाल कुमावत, उपाध्यक्ष अजय यादव, सचिव संदीप सोहनी, सहसचिव अनिल पंवार, कोषाध्यक्ष दिलीप जोशी मनोनीत हुए। इस दौरान संघ के विभाग संघचालक राधेश्याम पाटीदार, विभाग प्रचार प्रमुख विजय यादव , रवि कुलकर्णी, प्रो.प्रमोद पंडित, प्रो. सुमेरसिंह सोलंकी, अनिल पाटीदार , दिलीप पाटीदार, प्रहलाद शर्मा मौजूद थे।