एक हजार बोरी यूरिया बांटा
तलवाड़ा डेब : क्षेत्रमें यूरिया खाद की कमी है। निजी दुकान के संचालक ने कृषि विस्तार अधिकारी से चर्चा कर 1 हजार खाद की बोरी का वितरण किया। एसएडीओ केसी पाटीदार की उपस्थिति में हाजी फजल हुसैन हाजी रमब अली ने यूरिया खाद का वितरण सरकारी दाम पर दिया। इससे किसानों में हर्ष दिखाई दिया। हरजी राठौड़, डामर धनगर, ओम शर्मा, श्याम सोलंकी, बद्री चौधरी उपस्थित थे।