दीवार में सेंध मारी, बकरे-बकरियां चोरी
दीवार में सेंध मारी, बकरे-बकरियां चोरी
धनोरा| धनोरामें सोमवार रात किसान के बाड़े से 2 बकरे 3 बकरियां चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चाचरिया चौकी पुलिस के अनुसार धनसिंह गुलाब मेहता के घर के पीछे बने बाड़े में चाेर दीवार में छेद करके घुसे। बाड़े में बंधे दो बकरे तीन बकरियां चुरा ले गए। सुबह 4 बजे धनसिंह की नींद खुली तो बकरे बकरियां नहीं दिखे। पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी जेसी पाटीदार ने बताया धनसिंह का आवेदन मिला है। चोरों की तलाश की जा रही है।