गायत्री शक्ति पीठ का मुक्त पुस्तकालय शुरू
गायत्री शक्ति पीठ का मुक्त पुस्तकालय शुरू
बड़वानी |गायत्री शक्ति पीठ में वसंत उत्सव पर मुक्त पुस्तकालय की शुरुआत हुई। सुनील पुरोहित ने बताया प्रमुख ट्रस्टी डॉ. प्रकाश यादव ने दीप प्रज्जवलित व देव पूजन कर पुस्तकालय की शुुरुआत की। इसमें धर्म, ज्ञान-विज्ञान, दर्शन, अध्यात्म, साहित्य से जुड़ी पुस्तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान मनीष गुप्ता, मनीष पुरोहित, रेखा पुरोहित, राजेंद्र पाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
एक महीने में बन जाएगा डिवाइडर
बड़वानी | शनिवार दोपहर में नगरपालिका सीएमओ संतराम चौहान व उपयंत्री एचएन पाटीदार ने शहर के निर्माण कामों का जायजा लिया। श्री चौहान ने बताया डिवाइडर निर्माण का काम पूरा होने में अभी और एक महीना लगेगा।