बड़वानी |शनिवार को कारंजा चौराहे पर नशामुक्ति अभियान चलाया गया। इसमें पैम्फ्लैट बांटकर नशा करने से होने वाली बीमारियों व उससे नुकसान की जानकारी दी। इस दौरान अंकुश पाटील, मयूर पटेल, नावेद मंसूरी, संजय पाराशर, नियाज अली, कालूराम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।