जेएनयू घटना के विरोध में अभाविप ने पुतला फूंका
अभाविप कार्यकर्ताओं ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) नई दिल्ली में पिछले दिनों हुई विरोधी नारेबाजी के खिलाफ शनिवार को आक्रोश जताया।
शनिवार दोपहर 1.30 बजे उन्होंने पीजी कॉलेज के बाहर आल इंडिया स्टूडेंट यूनियन (एआईएसए) छात्र संगठन के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। परिषद के नगर अध्यक्ष पलाश सोनी ने बताया पिछले दिनों जेएनयू में छात्र संगठन ने कार्यक्रम के दौरान विरोधी नारेबाजी व आतंकवाद अफजल गुरु को शहीद घोषित करने की मांग की थी। छात्र संगठन की देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया। इस दौरान हिमांशु वर्मा, गौरव व्यास, पूर्वेश, सर्वेश, संदीप, विक्रम चौहान, अमन पाटीदार मौजूद थे।
आतंकवाद का पुतला फुंकते अभाविप कार्यकर्ता।