पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा धर्मस्थल, गाय बेटी की रक्षा करें

युवा धर्मस्थल, गाय बेटी की रक्षा करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवा धर्मस्थल, गाय बेटी की रक्षा करें

अंजड़| विश्वहिन्दू परिषद ने मंगलवार रात को नगर की भावसार धर्मशाला में बैठक रखी। इसमें जिला संगठन मंत्री ने युवाओं से धर्मस्थल, गाय बेटियों की रक्षा का आह्वान किया। विहिप, बजरंग दल दुर्गा वाहिनी हिन्दू संगठनों का कार्य सिर्फ हिन्दू धर्म भारतीय संस्कृति की रक्षा करना है। सभी युवाओं को अपने माथे पर रोजाना तिलक लगाना चाहिए। हर मंगलवार हनुमानजी की पूजा-अर्चना करना चाहिए। बैठक में सर्वानुमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। अंजड़ प्रखंड मंत्री राजा मंडलोई, नगर समिति अध्यक्ष नरेंद्र मंडलोई, नगर मंत्री उपेंद्र चौहान, नगर संयोजक ओंकार मंडलोई, सेवा प्रमुख राजू पाल, सत्संग प्रमुख महेंद्र को बनाया गया। संजय गोयल एवं भूपेंद्र पाटीदार को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस दौरान संघ के वरिष्ठ मोतीलाल काका, जिलाध्यक्ष संजय यादव, जिला मंत्री महेश कनेरिया, राजेंद्र पाटीदार, हर्षिकेश पाटीदार उपस्थित थे।