पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बामंदी क्षेत्र में पक्की नहर फूटी, खेत जलमग्न

बामंदी क्षेत्र में पक्की नहर फूटी, खेत जलमग्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साटक बांध की नहरें बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई।

भास्कर संवाददाता| बालसमुद

साटकबांध बामंदी क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की बनी पक्की नहरों में बारिश के पानी से जगह-जगह दरारें पड़ने के साथ कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गई है। नहर फूटने से किनारे के खेत जलमग्न हो गए हैं। किसानों ने नहर निर्माण को लेकर ठेकेदार पर लापरवाही गुणवत्ताहीन कार्य करने का आरोप लगाया। नहर फूटने से िकसानों की फसलें प्रभावित हुई।

मेजमपुर क्षेत्र के दस से अधिक किसानों की फसलों को नहर फूटने से नुकसान हुआ है। किसान महेंद्र पटेल, दिनेश लक्ष्मण पटेल, सुखदेव पटेल अनिल पाटीदार ने बताया साटक बांध बामंदी की बन रही पक्की नहरें गुणवत्ताहीन हैं। आठ दिन पहले हुई बारिश से मेजमपुर क्षेत्र की आरएमडी नहर लगभग तीन से चार जगहों से क्षतिग्रस्त हुई है। इससे पानी खेतों में घुसकर फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ठेकेदार द्वारा मनमर्जी लापरवाही से गुणवत्ताहीन नहरों का निर्माण किया है। जगह-जगह नहरों में दरारें पड़ी हुई है। किसानें ने फसल नुकसानी पर आर्थिक सहायता की मांग की है।

जल संसाधन विभाग साटक बांध बामंदी से जुड़ी नहरों का पक्का निर्माण कार्य करीब एक साल से चल रहा है। लगभग 80 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। 42 किमी की पक्की नहर निर्माण करीब दस करोड़ की लागत से हुआ है। नहर से क्षेत्र की हजारों हेक्टेयर की जमीन सिंचिंत होगी। वहीं ठेकेदार की लापरवाही के चलते आरएमडी नहर बनने के बाद पहली बारिश के पानी में ही पोल खुल गई।

^अति बारिश से कुछ जगह नहर क्षतिग्रस्त हुई हैं, ठेकेदार से नहर का कार्य करवाएंगे। पीसीशर्मा, उपयंत्रीसाटक बांध बामंदी