- Hindi News
- वििहप स्वर्ण जयंती के लिए जिला स्तर और गांव में करेगी इकाई का गठन
वििहप स्वर्ण जयंती के लिए जिला स्तर और गांव में करेगी इकाई का गठन
वििहप स्वर्ण जयंती के लिए जिला स्तर और गांव में करेगी इकाई का गठन
जुलवानिया | स्वर्णजयंती वर्ष के तहत विश्व हिंदू परिषद की ग्राम इकाई के गठन को लेकर विहिप बजरंग दल की संयुक्त बैठक गायत्री मंदिर परिसर में हुई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रवीण पाटीदार, जिला समरसता प्रमुख संतोष पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य शिव जायसवाल ने श्रीरामजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रवीण पाटीदार ने बैठक में बताया आगामी स्वर्ण जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के नियमित प्रत्येक गांव की ईकाई का गठन करना है। इस बैठक में प्रखंड संयोजक प्रवीण साहू, बजरंग दल संयोजक जुगल महाजन, मातृ शक्ति संयोजिका संगीता शर्मा, दुर्गा वाहिनी संयोजिका बबीता, प्रचार प्रमुख दमोदर जायसवाल, सुरक्षा प्रमुख दीपक वर्मा, नगर संयोजक जीतू बागुल, नगर अध्यक्ष राज साहू, समाजसेवी रूखड़िया यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।