- Hindi News
- बड़े की हत्या कर छोटे भाई ने गाड़ दिया था शव
बड़े की हत्या कर छोटे भाई ने गाड़ दिया था शव
शहरसे 7 किमी दूर जामली में छोटे भाई ने बड़े की हत्या कर शव घर से कुछ दूरी पर जमीन में गाड़ दिया। परिजनों की सूचना के बाद ग्रामीण थाना पुलिस ने खोजबीन कर मंगलवार को शव निकाला। पीएम कराने के बाद मृतक के छोटे भाई बच्चू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
जामली निवासी सदाशिव उर्फ सदु पिता कोलू मानकर (40) उसका छोटा भाई बच्चू 13 सितंबर शनिवार को घर से गए थे। शाम को बच्चू आया गया। इसके अगले दिन रविवार को बच्चू परिवार सहित कहीं चला गया। सदाशिव का पता नहीं चल रहा था। सोमवार रात मृतक का बड़ा भाई मडू आया उसने ग्रामीण थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने सदाशिव के ससुराल जामपाटी तलाश किया लेकिन वो वहां नहीं था। इसके बाद मंगलवार को लोगों ने ढूंढना शुरू किया। सदाशिव के जूते घर से कुछ दूरी पर हाईवे किनारे बबूल के पेड़ के पास मिले। वहां किसी को रगड़ने के निशान भी थे। गिट्टी खदान के पास जमीन में कुछ गड़ा दिखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एसडीएम से अनुमित मांगी। इसके बाद एसडीओपी मानसिंह ठाकुर, ग्रामीण थाना प्रभारी आरआर पाटीदार गांव की मौजूदगी में खुदाई कर शाम 4 बजे शव निकाला गया। सिविल अस्पताल में उसका पीएम कराया।
आटाफेंकने पर हुआ था विवाद - मृतकसदाशिव ने 10 सितंबर की रात घर में आटा फेंक दिया था। इसपर भाई बच्चू मड़ू ने विवाद किया। इन्हें देखकर पड़ोस में रहने वाले भी सदाशिव से मारपीट करने लगे। बीच बचाव नानली ने किया। इसके बाद सदाशिव की शिकायत पर ग्रामीण थाने में बच्चू के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
जामली में गिट्टी खदान के पास खुदाई करते ग्रामीण।