छठवें वेतनमान के लिए कलेक्टोरेट के बाहर अध्यापकों का धरना कल
बड़वानी |छठवें वेतनमान के लिए अाजाद अध्यापक संघ के सदस्य रविवार को पुराने कलेक्टोरेट के बाहर धरना देंगे। संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार जोगी व सचिव यशवंत चौहान ने बताया रविवार सुबह 10 बजे से पुराने कलेक्टोरेट के बाहर एक दिनी धरना व उपवास कार्यक्रम रखा है। प्रांतीय महासचिव जावेद खान, प्रांत प्रमुख शिल्पी शिवान, सुकल तिवारी, बाकेश नामदेव व अनिल जैन अध्यापकों को संबाेधित करेंगे। शालीग्राम पाटीदार, कैलाश पाटीदार, अतुल सोलंकी ने जिले के सभी अध्यापकों से धरना प्रदर्शन व उपवास में शामिल होने का आह्वान किया है।