पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौपाल पर स्वास्थ्य सेवाओं की चर्चा

चौपाल पर स्वास्थ्य सेवाओं की चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वानी | ग्राम पंचायत जुनाझिरा में सामुदायिक निगरानी समिति के सदस्यों ने गर्भवती महिलाओं, किशोरी बालिकाओं, छोटे बच्चों की माताओं व समुदाय के साथ में चौपाल लगाकर सर्वे किया। इसमें ग्राम आरोग्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिलने वाली सुविधा की जानकारी ली। आशा, एएनएम व आंगनवाडी कार्यकर्ता के समुदाय से किस प्रकार व्यवहार किया जाता है। समुदाय के साथ उनका जीवंत संपर्क है या नहीं, महिलाओं, किशोरियों, बच्चों को शासन से मिलने वाली दवाईयों को निःशुल्क वितरण किया जा रही है या नहीं व समय-सीमा में टीकाकरण किया जा रहा है या नहीं। अलग-अलग समूहों में चर्चा कर सर्वे प्रपत्रो को भरा गया। इस दौरान मनीष कुमार गुप्ता, शिवराम वास्कले, सचिन पाटीदार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...