एनसीसी शिविर में दामोदर का चयन
एनसीसी शिविर में दामोदर का चयन
भास्कर संवाददाता|अंजड़
शासकीयबाउमावि के पीटीआई दामोदर मुकाती एनसीसी ऑफिसर की ट्रेनिंग के लिए चयन हुआ है। इनकी ट्रेनिंग नागपुर के कामठी में 15 सितंबर से 14 दिसंबर तक तीन महीने चलेगी। तीन महीने की ट्रेनिंग के बाद पाटीदार संस्था के एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षित करेंगे। पाटीदार ने कामठी से बताया की कामठी ट्रेनिंग सेंटर पूरे भारत का एकमात्र ट्रेनिंग सेंटर है। इसमें मप्र सहित पूरे देश के विभिन्न प्रदेशों से करीब 250 लोग प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आए है। प्रशिक्षण स्थल शहर से दूर घने जंगल में है। जहां कड़े अनुशासन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य पदम कुमार जैन, व्याख्याता जीएल पाटीदार, अजय पाटीदार, पीटीआई राकेश पाटीदार, परिंदा क्रिकेट क्लब एवं यूथ फुटबाल क्लब के सदस्यों ने हर्ष जताया है।
दामोदर मुकाती