- Hindi News
- बिना जानकारी के ट्रॉली कल्टीवेटर एवं क्रॉप लोन के रुपए निकल गए
बिना जानकारी के ट्रॉली कल्टीवेटर एवं क्रॉप लोन के रुपए निकल गए
भास्कर संवाददाता. बलवाड़ी
साहब, बैंक ऑफ इंडिया की बलवाड़ी शाखा के तत्कालीन बैंक मैनेजर खरगोन के ट्रैक्टर डीलर सेल्समैन ने धोखाधड़ी कर ट्रॉली, कल्टीवेटर तथा क्रॉप लोन की राशि निकाल ली है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
वरला थाना पुलिस श्रम मंत्री अंतरसिंह आर्य से यह मांग चाचरिया क्षेत्र के आमझिरी पटेल फलिया निवासी किसान पठान पिता टकलिया ने की है। आवेदन में पठान ने बताया उसने बैंक ऑफ इंडिया की बलवाड़ी शाखा से ट्रैक्टर खरीदने के लिए 2010 में ऋण के लिए आवेदन किया। ट्रैक्टर कंपनी के खरगोन निवासी सेल्समैन अनिल भावसार स्वराज ट्रैक्टर लेने की सलाह दी। उसने ही कोटेशन लेकर बैंक में दिया। 21 जनवरी 2010 को 579000 का ऋण ट्रैक्टर, ट्रॉली, कल्टीवेटर, पाली के लिए स्वीकृत हुआ। तीन लाख का क्राॅप लोन भी स्वीकृत किया गया।
पहलीकिस्त जमा करने के बाद हुआ खुलासा - इसकेबाद मैंने अनिल के कहने पर खरगोन के मेसर्स कैलाशचंद्र पाटीदार की दुकान से ट्रैक्टर खरीदा। जब मैं बैंक कर्ज की पहली किस्त जमा करने शेष राशि की जानकारी लेने गया तब बताया गया की मेरे नाम से ट्रैक्टर के अलावा कल्टीवेटर आदि कुल 682000 की राशि का भुगतान किया गया है। जबकि ट्रैक्टर के अलावा शेष सामान मांगा ना ही लिया। मेरी जानकारी के बगैर 180000 का भुगतान कैलाशचंद्र पाटीदार को किया गया। इसके अलावा 3 लाख रुपए का क्रॉप लोन डीलर बैंक की मिलीभगत से निकाल लिया गया।
दोमाह पहले नीलाम हो गया ट्रैक्टर - पठानने बताया किस्त जमा नहीं करने पर बैंक ने ट्रैक्टर सीज कर दिया। दो माह पहले नीलाम कर दिया। वर्तमान में मुझपर 10 लाख का कर्ज है। धोखाधड़ी के संबंध में बात करने पर अभद्रता कर जातिसूचक शब्द कहे।
श्रममंत्री ने कार्रवाई के लिए लिखा - पठानने श्रम मंत्री को आवेदन देकर पीड़ा बताने पर श्रम मंत्री आर्य ने कार्रवाई करने के लिए वरला थाना प्रभारी को लिखा है।
कार्रवाईकरेंगे
^पठानका शिकायती आवेदन मिला है। प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।^ -सुरेशमहाले, थानाप्रभारी वरला