पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विहिप ने गरबों में मुस्लिम लड़कों की इंट्री रोकने की तैयारी की

विहिप ने गरबों में मुस्लिम लड़कों की इंट्री रोकने की तैयारी की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वहिंदू परिषद के कार्यकारी प्रमुख प्रवीण तोगड़िया के उस बयान कि गरबा में मुस्लिम युवाओं को इंट्री नहीं मिलेगी का असर शहर में भी नजर आएगा। जिला संगठन मंत्री राजेश तिवारी ने मीडिया प्रभारी विजय निकुम के जरिए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जिले में गरबा कार्यक्रमों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिला संगठन मंत्री ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले नवरात्री गरबा मे कोई भी मुस्लिम लड़का देखा जाता है तो बजरंग दल किसी प्रकार का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेगा।

विहिप ने किया ग्राम समिति का गठन

स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत विश्व हिन्दू परिषद ने रविवार रात को पिपलाज में ग्राम समिति का गठन किया। संगठन मंत्री राजेश तिवारी, बड़वानी प्रखंड प्रभारी ऋषिकेश पाटीदार की उपस्थिति में नितीन पाटीदार को अध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह मंत्री संदीप पाटीदार, संयोजक विनोद पाटीदार, सत्संग प्रभारी अंकित मंडलोई, सेवा प्रमुख अतुल पाटीदार की नियुक्ति की गई। समिति सदस्यों को गोवंश परिवहन पर रोक लगाने में सहयोग के निर्देश दिए। साथ सत्संग से गांव का माहौल भक्तिमय बनाने की बात कही। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय यादव, जिला मंत्री महेश कानेरिया सहित अन्य उपस्थित थे।

प्रवीण तोगड़िया