अध्यापकों को दिया निराकरण का भरोसा
अध्यापकों को दिया निराकरण का भरोसा
बड़वानी | अध्यापकसंगठन की प्रांतीय बैठक रविवार को भोपाल में विधायक विश्राम गृह पर हुई। इसमें राज्य अध्यापक संघ के प्रांताध्यक्ष विधायक मुरलीधर पाटीदार ने अध्यापकों को समस्याआें के निराकरण का भरोसा दिया। श्री पाटीदार ने कहा मैं पहले अध्यापक हूं बाद में विधायक। मेरे साथियों की समस्याअों के समाधान के लिए मैं वचनबद्ध हूं। बैठक में 45 जिले के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। साथ ही संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। इसमें सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सतना जिलाध्यक्ष शैलंेंद्र त्रिपाठी उज्जैन जिलाध्यक्ष हनीफ शेख को प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया। संघ के जिलाध्यक्ष हेमेंद्र मालवीया ने बताया बैठक में जिला प्रभारी की नियुक्ति भी की गई। बैठक में श्री मालवीया संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष कसरसिंह सोलंकी ने जिले के अध्यापकों, गुरुजियों संविदा शिक्षकों की समस्याओं को रखा। बैठक में उपाध्यक्ष धर्मेंद्र भावसार, आशीष भावसार, मुकेश पाटीदार मौजूद थे।