पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिकोत्सव पर दो दिनी कार्यक्रम 20 से

वार्षिकोत्सव पर दो दिनी कार्यक्रम 20 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्षिकोत्सव पर दो दिनी कार्यक्रम 20 से

सेंधवा | महाराष्ट्रब्राह्मण समाज महिला मंडल 20 सितंबर से दो दिनी वार्षिकोत्सव आयोजित करेगा। इसमें मां बेटी प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, डांस, नाटक, मिमिक्री, एकांकी आदि कार्यक्रम होंगे। संगठन अध्यक्ष अंकिता ओक, सचिव अभिलाषा भट्ट, वसुंधरा उपासनी, अलका जोशी, सुप्रिया वैद्य, मीनाक्षी गोरे, सुवर्णा भट्ट, वर्षा उज्जैनकर, संगीता दर्शे, रेखा ओक, प्रमोदिनी फाटक, विजया दापोरकर, सुनीता जोशी, मोहिनी जोशी, रोहिणी जोशी, मेधा एकड़ी आदि ने सफल बनाने की अपील की है।

नर्ससे छेड़छाड़ के आरोपियों को जेल भेजा

सेंधवा | नर्ससे छेड़छाड़ के आरोपियों को जेल भेज दिया गया। शहर थाना प्रभारी जेसी पाटीदार ने बताया वाकी गोई निवासी वाकी गोई निवासी मनीष देवीसिंह बारेला भारत पिता बारका को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि शुक्रवार रात बारद्वारी रोड स्थित निजी अस्पताल जाते नर्स से छेड़छाड़ हुई थी। नर्स की शिकायत पर केस दर्ज कर रविवार को आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

धर्मांतरण: आरोपी गिरफ्तार, रिहा

सनावद|मिजोरम केलोगों द्वारा बड़वाह के दशहरा मैदान में रुपए की लालच देकर धर्मांतरण कराए जाने के मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। रविवार तक नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई थी। सोमवार को मामले से जुड़े दसवें आरोपी राजेश वाजपेयी को भी बड़वाह पुलिस ने गिरफ्तार किया।