सशक्त आत्मनिर्भर बन सकते हैं
फिजूलखर्च करना कम करके स्व सहायता समूह के माध्यम से हम सशक्त आत्मनिर्भर बन सकते हैं। संत अगस्तीन सोशल सर्विस सोसायटी द्वारा महेगदांव में आयोजित स्व सहायता समूहों के प्रशिक्षण में यह जानकारी समूह के अध्यक्ष सचिव को दी गई।
मास्टर ट्रेनर याकूब मंसूरी ने महिला पुरुषों के स्व सहायता समूह के अध्यक्ष सचिव को गरीबी क्या है, गरीब क्यों है आदि के बारे में बताया। साथ ही बताया की स्व सहायता समूहों के माध्यम से विकलांग आत्मनिर्भर बनें।
इसमें मेहदगांव, कुसमी, धनोरी, गोई, वाकी, कुसमी, झापड़ीपाड़ला, जामपाटी, अजगरिया, पलासपानी आसपास के गांव के समूहों के लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर रियास एहमद, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुरेश बड़ोले, वरला ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राकेश जाधव, सीबीआर, वॉलेंटियर मौजूद थे।
प्रशिक्षण में मौजूद समूहों के अध्यक्ष सचिव।