पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी समारोह में नाचने की बात को लेकर पत्थर से किया हमला

शादी समारोह में नाचने की बात को लेकर पत्थर से किया हमला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेमली गारिया फलिया में हुई वारदात

भास्कर संवाददाता | पाटी

नगर के पास सेमली गारिया फलिया में शादी समारोह में नाचने की बात को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया था। इसमें एक व्यक्ति को पत्थर से हमला कर घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को शाम 5 बजे भाकीराम बारेला की लड़की की शादी का आयोजन चल रहा था। समारोह में रूलसिंह पिता गोखरिया बारेला निवासी सेमली व दीवानसिंह पिता संभा बारेला भी शामिल हुए। इन दो के बीच शादी समारोह में नाचने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दीवानसिंह ने रूलसिंह पर पत्थर से हमला कर दिया। इससे रूलसिंह पिता गोखरिया के सिर पर गंभीर चोट आई। रूलसिंह ने पाटी थाने पर दीवानसिंह पिता संभा बारेला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रूलसिंग को गंभीर चोट आने पर पाटी अस्पताल लाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रैफर किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया।

खबरें और भी हैं...