गड्ढे को मुरुम डालकर किया बंद
कसरावद : विजयस्तंभ चौराहे के सामने सड़क पर हुए गड्ढे को नगर परिषद ने मुरुम डालकर पानी का छिड़काव कराया। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को आसानी हुई। दुकानदार नवीन रायली, समित पाटीदार ने बताया आमजन की समस्या को ध्यान में रखते हुए सीएमओ श्री पटेल द्वारा शीघ्र समाधान कराने से लोगों में खुशी है।