पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैम्पस सिलेक्शन में जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी का छात्र चयनित

कैम्पस सिलेक्शन में जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी का छात्र चयनित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कसरावद| जवाहरलालइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावां के सिविल इंजीनियरिंग के छात्र अभिषेक पाटीदार का इंदौर में हुए एरा इन्फ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा पूल कैम्पस में चयन हुआ है। प्राचार्य डॉ. अतुल उपाध्याय डीन डॉ. सुनील सुगंधी ने बताया सिविल इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए इंदौर में 10 दिसंबर को आरआईटी काॅलेज में एरा इन्फ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा पूल कैम्पस में 20 इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के 360 छात्र इंटरव्यू में सम्मिलित हुए। इसमें लिखित परीक्षा तथा पर्सनल इंटरव्यू बाद कुल 14 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसमें सिविल इंजीनियरिंग के 2015 बैच के विद्यार्थी अभिषेक पाटीदार सम्मिलित है।

अभिषेक पाटीदार