पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल बकाया होने पर कंपनी ने काट दिए 40 गांव के कृषि बिजली कनेक्शन

बिल बकाया होने पर कंपनी ने काट दिए 40 गांव के कृषि बिजली कनेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली कंपनी ऑफिस में ईई के.एल. पटेल से चर्चा करते विधायक रमेश पटेल।

िकसानों का खून चूस रही कंपनी

^बिजलीकंपनी किसानों का खून चूस रही है। सिंचाई के वक्त कनेक्शन काट दिए हैं। इससे उन्हें सिंचाई में परेशानी रही है। अच्छी फसल नहीं होगी तो वे बिल कहां से जमा करेंगे।^ -रमेशपटेल, विधायकबड़वानी

बकाया राशि बढ़ी तो काटे कनेक्शन

^पाटी ब्लॉक के 40 गांवों के कनेक्शन बकाया िबल के चलते काटे हैं। सोमवार से बकाया राशि का आधा भी जमा होना शुरू हो गया तो कनेक्शन जोड़ दिए जाएंगे। इसके पहले नहीं।^ -के.एल.पटेल, ईईिबजली कंपनी बड़वानी

1000 लोगों पर 12 लाख से ज्यादा बकाया

पाटीब्लॉक के 40 गांवाें में बिजली बंद है। ईई श्री पटेल ने बताया क्षेत्र के 1000 लोगों पर करीब 12 लाख रुपए से ज्यादा बकाया हैं। उन्हें कई बार नोटिस भी भेजे लेकिन कोई बिल जमा कराने नहीं आया। ऐसे में दो दिन पहले उनके कनेक्शन काट दिए हैं। इनमें कृषि और घरेलू दोनों तरह के िबजली बिल हैं। शुक्रवार को चर्चा में उन्होंने बिल जमा करने की बात कही है िबल जमा होते ही कनेक्शन जोड़ दिए जाएंगे।

िसंगल फेस से नहीं चलती मोटर

अंजराड़ा,ओसाड़ा, सेमली, वसपुर, खासपुर से आए किसानों ने कहा कंपनी सिंगल फेस बिजली दे रही है इससे मोटर नहीं चलती। मोटर के लिए थ्री फेस बिजली चाहिए जो नहीं मिल रही। बारिश कम होने से ज्वार, मक्का की फसल सूख रही हैं। उन्हें बचाने के लिए िसंचाई करना जरूरी है। िबजली नहीं होगी तो सिंचाई कैसे करेंगे।

भास्कर संवाददाता| बड़वानी

ज्वार,मक्का में सिंचाई करना चाहते हैं लेकिन बिजली नहीं है। कंपनी ने पाटी ब्लॉक के करीब 40 गांवों के कृषि कनेक्शन काट दिए हैं। यह कहना था अंजराड़ा के वहारिया बामनिया का। वे शुक्रवार दोपहर ढाई बजे कंपनी ऑफिस में ईई के.एल. पटेल से चर्चा करने आए थे। उनके साथ विधायक रमेश पटेल और 15 से ज्यादा गांव के लोग भी थे। बामनिया, कैलाश सोलंकी ने बताया कंपनी शेडयूल के अनुसार (8 घंटे रोजाना) बिजली नहीं दे रही है। उस पर जरूरत के वक्त कनेक्शन काट दिए हैं। इससे िकसानों को सिंचाई में परेशानी रही है। दो दिन में कनेक्शन नहीं जुडे़ तो फसलें चौपट हो जाएंगी। विधायक ने कहा शासन का रूख िकसान विरोधी है। उन्हें नि:शुल्क िबजली देने के दावे किए जा रहे हैं और िबल भी थमा रहे हैं। उधर, ईई श्री पटेल का कहना है किसानों ने बिल जमा