पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को देश के वीरों की जानकारी दी

विद्यार्थियों को देश के वीरों की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियों को संबोधित करते प्रवीण मालवीया।

भास्कर संवाददाता| बड़वानी

एसबीएनपीजी कॉलेज में कॅरियर सेल इतिहास विभाग ने स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण रखा। इसमें उन्हें जीवनी और आत्मकथात्मक स्वरूप में स्वयं को अभिव्यक्त करने की सीख दी गई। विद्यार्थियों में रचनात्मक और कल्पनात्मक शक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से यह नवाचार किया गया। इतिहास की विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पलता खरे ने बताया सीसीई के तहत विद्यार्थी जीवनी विधा का उपयोग कर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। डॉ. दिलीप माहेश्वरी, प्रवीण मालवीया कॅरियर काउंसलर डॉ. मधुसूदन चौबे ने प्रशिक्षण दिया।

मैंमंगल पांडे आजादी की लड़ाई का पहला शहीद-मैं मंगलपांडे आजादी की लड़ाई का पहला शहीद। मेरी शहादत रंग लाई। 90 साल बाद देश को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्ति मिली। कुछ इस तरह के संवाद कॉलेज में गूंजे। डॉ. चौबे, डॉ. माहेश्वरी श्री मालवीया ने विद्यार्थियों को पानीपत का युद्ध, टीपू सुल्तान, ‘डलहौजी की हड़प नीति, बहादुरशाह जफर, तात्या टोपे वीरों की जानकारी दी। डॉ. चौबे ने बताया आधुनिक भारत के इतिहास के महत्वपूर्ण पड़ावों को सूचीबद्ध किया गया है। विद्यार्थी स्वयं को उस पड़ाव से संबंधित ऐतिहासिक व्यक्तित्व, घटना या स्थान मान जीवनी या आत्मकथा तैयार कर उसे कहानी के रूप में पेश करेंगे। इस दौरान सुनील बामनिया, भारती हम्मड़, अंतिम मौर्य, शताब्दी अगल्चा, प्रेरणा पाटील, माधव देवके, शुभम सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।