पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक भिड़ंत में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल

बाइक भिड़ंत में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइक भिड़ंत में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल

बड़वानी. जिलामुख्यालय से करीब 15 किमी दूर सिंघाना जिला धार के पास शनिवार को बाइक भिड़ंत में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। मजीत पिता अजीज खा (40) प|ी सेहनाज (38) और बहन सुल्ताना (42) पति नसीर खान निवासी नानपुर को लेकर शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे सिंघाना से बड़वानी रहा था। इसी दौरान सामने से बाइक पर सवार होकर रहे जेपाल पिता भिकारसिंह (30) निवासी सिंघाना से उसकी टक्कर हो गई। इससे मजीत, सेहनाज और सुल्ताना घायल हो गए। इसी तरह दो अलग-अलग घटनाओं में चार महिलाओं सहित एक पुरुष घायल हो गया है। भंगी पिता गटिया (30) निवासी हाटबावड़ी, रहलीबाई पिता गटिया (25) निवासी हाटबावड़ी, रेतीबाई पति भंगी (45) निवासी हाटबावड़ी, मिश्ररिया पिता नानू (30)घटबारा पाटी, गुड़िया पिता किसाणया (25)निवासी घटबारा को जिला अस्पताल लाया गया।