उसने कहा था कहानी पर हुई परिचर्चा
उसने कहा था कहानी पर हुई परिचर्चा
बड़वानी. अखिलभारतीय साहित्य परिषद की बड़वानी इकाई ने शनिवार साहित्यकार चंद्रधर शर्मा गुलेरी लिखित उसने कहा था कहानी के सौ साल पूरे होने पर परिचर्चा रखी। इसमें कथावस्तु, शिल्प प्रासंगिकता पर परिषद सदस्यों ने चर्चा की। श्री शर्मा ने 1915 में यह कहानी लिखी थी। कार्यक्रम में परिषद संयोजक वरिष्ठ कवि प्रबोध मिश्र (हितैषी), समीक्षा संयोजक डॉ. मधुसूदन चौबे, उत्कर्ष श्रीवास्तव, राजीव वर्मा, सुनील पुरोहित, मनीषकुमार सिंह, रमेशचंद्र सराह ने कहानी की विषय वस्तु अन्य बिंदुओं पर अपने विचार रखे। इस दौरान प्रचार सचिव अंतिम मौर्य, शताब्दी अगल्चा, प्रेरणा पाटील आशा सोलंकी, कन्हैया फूलमाली मौजूद थे।