महिलाएं संगठित निडर बनें
शासकीय महाविद्यालय अंजड़ में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण विषय पर एक दिनी कार्यशाला हुई। इसमें बड़वानी जिले की निर्भया टीम प्रभारी छब्बू पाटील एवं टीम सदस्यों ने कॉलेज छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर कहा महिलाएं संगठित होकर अपने शक्ति का उपयोग कर निडर बनें। विभिन्न धाराओं सहित विस्तृत जानकारी देकर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. ज्योति अवासे ने अपने भाषण में नारी की परिवर्तित स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए महिला शक्तिशाली बनने की प्रेरणा दी। प्रो. जी अछाले ने कहा छात्राएं अपने भीतर छिपे विश्वास शक्ति को जगाएं। इसी तरह डॉ. उमेश कुमार काकेश्वर तथा डॉ. वीके पांडेय ने भी नारी सशक्तिकरण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान महाविद्यालय में प्रो. विक्रम परिहार, भारत चौहान, डॉ. एमएस मोरी, भारत चौहान, शिवपाल मंडलोई सहित अन्य लोग उपस्थित थे। संचालन प्रो. जीआर अछाले ने किया तथा आभार डाॅ. काकेश्वर ने माना।
विद्यार्थियों को जानकारी देती निर्भया टीम के प्रभारी छब्बू पाटील।