पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामाजिक बुराइयों को दूर करने का लिया संकल्प

सामाजिक बुराइयों को दूर करने का लिया संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिक बुराइयों को दूर करने का लिया संकल्प

बड़वानी| म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्व-सहायता समूह का सम्मेलन गंधावल में हुआ। अफसरों जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में महिलाओं ने हाथ उठाकर सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया। समृद्धि संस्था के बैनर तले हुई वार्षिक साधारण सभा की बैठक में महिलाओं ने तय किया कि गांवों के ऐसे परिवार जिनके यहां शौचालय नहीं है, उन्हें शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करेंगे। स्व-सहायता समूहों की सदस्यों को पढ़ाई का महत्व बताएंगे। जिपं सीईओ मालसिंह, जपं सीईओ आरसी हालू, नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद श्रीवास्तव, जपं पाटी अध्यक्ष बरमा सोलंकी, जिपं सदस्य गीता चौहान, सोसायटी अध्यक्ष जगसिंह ने भी महिलाओं को प्रोत्साहित किया।