हड़ताल से काम हो रहा प्रभावित
पाटी |जनपद पंचायत के ग्राम रोेजगार संविदा कर्मचारियों का नियमितिकरण नहीं होने पर तीसरे दिन बुधवार को सभी ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सहायकों की कलमबंद हड़ताल 14 फरवरी तक चलेगी। जिला महामंत्री मुकेश सोलंकी ने बताया सोमवार से हड़ताल शुरू हुई जो की अनिश्चितकालीन रहेेगी। अभी पंचायतों में काम प्रभावित, मनरेगा, बीपीएल, बीमा योेजना समग्र,जन्म-मृत्यु सहित अन्य काम ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाता है लेकिन हड़ताल से यह पूरी तरह बंद है। इस दौरान रोजगार सहायक हड़ताल में उपस्थित थे।