मान ग्रुप के दस्तावेज ले गई आयकर टीम
इंदौर. मानग्रुप पर दो दिन पहले हुई कार्रवाई के बाद मुंबई आयकर विभाग कई दस्तावेज ले गया है। आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई मान ट्रक ग्रुप पर नहीं होकर पीथमपुर स्थित मेटल्स वाले मान ग्रुप पर हुई थी। इसकी अधिक जानकारी इंदौर आयकर विभाग को नहीं है। यह पूरी कार्रवाई मुंबई से संचालित हुई थी और इसमें इंदौर, भोपाल के अधिकारियों ने केवल सहयोग दिया था।