पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौ की दवा 25 रुपए में मिलेगी

सौ की दवा 25 रुपए में मिलेगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संजय गुप्ता | इंदौर @sanjaygupta0604

बीमारी से परेशान लोगों को मार्च से महंगी दवाओं का बोझ नहीं झेलना पड़ेगा। प्रशासन और रेडक्रॉस की मदद से शहर में सस्ती दवाओं की सरकारी दुकानें खोली जाएंगी, जिनके लिए शर्तें तय हो गई हैं। शौर्यादित्य कंपनी ने प्रशासन के साथ करार किया है कि वह लोगों को जेनेरिक दवाओं में एमआरपी दाम से 75%, सर्जिकल दवाओं में 60% और ब्रांडेड (इथिकल) दवाओं मेें 20 फीसदी छूट देगी। कोई भी व्यक्ति इन दुकानों से दवाएं ले सकेगा। दुकानों के लिए प्रशासन ने शहर को पांच जोन में बांटा है। प्रत्येक में चार दुकानें खुलेंगी। कंपनी ने 10 मार्च तक हर जोन में एक दुकान शुरू करने का वादा किया है। अप्रैल अंत तक सभी दुकानें शुरू हो जाएंगी।

दवाअोंके लिए रहेंगे वेयर हाउस

कंपनीके प्रमुख केपी सिंह ने बताया दवाओं की कमी रहे, इसके लिए देवास नाके के पास वेयर हाउस बना रहे हैं। इससे हर स्टोर पर दवाएं लगातार सप्लाय होती रहेंगी। दवाओं के लिए कई फार्मा कंपनियों से करार हो चुका है।

शेष| पेज 4 पर

पीथमपुरमें कंपनी जेनेरिक और सर्जिकल दवाओं का अपना प्लांट भी लगा रही है। कंपनी के ही हेमंत जैन ने बताया कि जेनेरिक अौर सर्जिकल दवाओं में काफी मार्जिन होता है। हम इसका लाभ केवल ग्राहकों को उपलब्ध करवाएंगे।

बहुत जरूरी हैं ऐसी दुकानें

दवाओं में काफी मार्जिन होता है, लेकिन अभी इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। सरकारी सस्ती दवा दुकानें खुलने के बाद संभव है कि शहर में अन्य मेडिकल स्टोर भी ग्राहकों को अधिक लाभ दें। महंगे इलाज से मुक्ति के लिए यह दुकानें जरूरी हैं।

- आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर

शहर में यहां खुलेंगी दुकानें

जंजीरावाला चौराहा, विजय नगर, आनंद बाजार, चोइथराम मंडी क्षेत्र, साउथ तुकोगंज, सांवेर रोड, भंडारी अस्पताल के पास, जावरा कम्पाउंड, स्कीम 54, पलसीकर कॉलोनी, भंवरकुआं, पाटनीपुरा, बापट चौराहा, बॉम्बे हॉस्पिटल के पास, सपना-संगीता रोड, दशहरा मैदान आदि। जिले में सांवेर, देपालपुर, महू, बेटमा, हातोद तहसील में भी दुकान खुलेगी।