बच्चों ने पूजन कर आरती की प्रस्तुति दी
बच्चों ने पूजन कर आरती की प्रस्तुति दी
पीथमपुर | वसंत पंचमी पर नगर व शैक्षणिक संस्थाओं में सरस्वती पूजन किया गया। दोपहर में सेक्टर नं. एक स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बच्चों ने भजन व आरती की प्रस्तुति दी। संचालक जेएस पंवार, रेनुबाल पंवार, प्राचार्य विनोद पंवार व शिक्षक उपस्थित थे। विक्की शर्मा व गणमान्य लोगों ने भी माल्यार्पण किया।