पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दानपेटी सहित हार व चांदी के छत्र ले गए बदमाश

दानपेटी सहित हार व चांदी के छत्र ले गए बदमाश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरु राजेंद्र कॉलोनी में नाकोड़ा पार्श्वनाथ मंदिर में शनिवार रात चोरी हो गई। चोर दानपेटी, तीन हार और सात चांदी के छत्र ले गए। पुजारी दीपक राजपूत रविवार को मंदिर का पट खोलने पहुंचे और मुख्य द्वार का नकूचा टूटा देख मंदिर ट्रस्ट के महेश तातेड़ को सूचना दी। तातेड़ तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस को बुलाया। चौकी प्रभारी आरपीएस जादौन और सैनिक जितेंद्र और बाहर से आया फोर्स पहुंचा। दानपेटी मंदिर से 200 फीट दूर मोहन गार्डन पानी की टंकी के पास पड़ी देख पुखराज डांगी ने सूचना दी। मौके पर दानपेटी के पास मफलर मिला। पेटी को तोड़ बदमाश अंदर से नकदी निकाल ले गए। भगवान नाकोड़ा, महावीर स्वामी, नेमीनाथ, भेरूजी, मणिभद्र, पार्श्वनाथ, गुरु देवेंद्र विजयजी के छत्र और हार ले गए। नाकोड़ा भेरूजी की दानपेटी भी खाली कर ले गए। मंदिर निर्माता अशोक चंडालिया ने बताया सभी आभूषण चांदी के थे। तीनों हार पर सोने की परत थी। सभी आभूषणों का वजन लगभग एक किलो था। चौकी पर प्रकरण दर्ज जांच शुरू की गई है।

दो घरों में भी हाथ साफ किया
गुरु राजेंद्र कॉॅलोनी में ही चारों ने प्रेम पैलेस बिल्डिंग में दो सुने घरों में भी हाथ साफ किया। चोरों ने प्रेम बिल्डिंग के पास बी.एस. सोलंकी के घर का नकूचा तोड़कर बिस्तर पेटी और कपाट को अस्त व्यस्त कर दिया। सोलंकी बाहर गए हुए थे, घर पर कोई नहीं था। बदमाश नकदी सहित बेटी पूजा की सोने की चेन और अंगूठी जिनका वजन 16 ग्राम था, वह ले गए। रविवार को सामने रहने वाले सुनील संचेती ने सूचना देकर घटना बताई। प्रेम पैलेस में चोर स्नो क्रीम आइसक्रीम फैक्ट्री के गोडाउन का भी दरवाजे का नकूजा तोड़कर आइसक्रीम खा गए। मोहनखेड़ा संस्कार धाम स्कूल के प्राचार्य विनोद कनेरे के रूम के दरवाजे का नकूचा उचकाकर घर का सामान बिखेर दिया।

खबरें और भी हैं...